रुद्रप्रयाग: सिंगोली भटवारी जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज से 26 अप्रैल (रविवार) को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी गेटों से पानी छोड़ा जाएगा। परियोजना प्रबंधन के अनुसार यह कार्य रेडियल गेट्स के रखरखाव और सिल्ट फ्लैशिंग के लिए किया जा रहा है।

प्रबंधन' सिंगोली भटवारी जल विद्युत परियोजना, बैराज स्थित, कुंड' की ओर से बताया गया कि इस दौरान मंदाकिनी नदी का जलस्तर और प्रवाह अचानक बढ़ने की संभावना है, जिससे नदी किनारे के क्षेत्रों में खतरा उत्पन्न हो सकता है। प्रबंधन ने नदी तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क करते हुए अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में न तो स्वयं नदी के पास जाएं और न ही अपने मवेशियों को वहां जाने दें। इसके अलावा नदी क्षेत्र में खनन कार्य कर रहे व्यक्तियों और संस्थाओं को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपनी मशीनें और पशु सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक नदी क्षेत्र से दूर रखें, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। परियोजना प्रबंधन ने कहा कि यह कदम तकनीकी आवश्यकता के तहत उठाया जा रहा है और सभी नागरिकों से सहयोग एवं सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Tags: