Rudraprayag: भाजपा की महिला नेता से केदारनाथ बेस कैंप में दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा दर्ज

Update: 2024-10-19 10:02 GMT
Rudraprayag रुद्रप्रयाग: केदारनाथ से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा की महिला नेता से केदारनाथ बेस कैंप में दुष्कर्म की कोशिश हुई है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है।
भाजपा की महिला नेता से केदारनाथ बेस कैंप में दुष्कर्म की कोशिश
केदारनाथ बेस कैंप में भाजपा नेत्री से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप लगे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला ने केदारनाथ बेस कैंप में उसके साथ रेप की कोशिश के आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला भाजपा की नेता बताई जा रही है। महिला की केदारनाथ में दुकान है और वहीं बेस कैंप के एक टेंट में वो रहती है।
महिला ने आरोप लगाए हैं कि उसके गांव का ही एक व्यक्ति अचानक उसके टेंट में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया और वो चिल्लाने लगी तो आरोपी वहां से भाग गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
ये पूरा मामला 13 अक्टूबर का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ 18 अक्टूबर को सोनप्रयाग थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि आरोपी लगातार उस पर मुकदमा दर्ज ना करने का दबाव बना रहा था।
पीड़िता ने आरोपी से खतरा होने की कही बात
पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक 13 अक्टूबर को राकेश चन्द्र शुक्ला निवाली नागजगई बसुकेदार ने उसे फोन कर अपने टेंट का दरवाजा खुला रखने के लिए कहा। लेकिन उसने अपना फोन ऑफ किया और दरवाजा बंद कर सो गई। लेकिन जब वो नींद में थी आरोपी किसी तरह उसके टेंट के अंदर आ गया।
जब उसने पीड़िता के साथ छीना-झपटी की तो उसकी नींद खुली। पीड़िता ने आरोपी पर जबरदस्ती करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ता कहना है कि जब वो अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाई तो आरोपी वहां से फरार हो गया। महिला ने उसे और उसके परिवार को खतरा होने की बात भी कही है।
Tags:    

Similar News

-->