10 परीक्षा केंद्रों में 15 मई से भर्ती शुरू, पहुंचे केवल 60 प्रतिशत अभ्यर्थी
40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार व एटीसी हरिद्वार में भर्ती केंद्र
प्रतीकात्मक तस्वीर
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : प्रदेश में सात साल बाद हो रही उत्तराखंड पुलिस की भर्ती में नौजवानों ने खुलकर आवेदन किया, लेकिन केवल 60 प्रतिशत अभ्यर्थी ही भर्ती केंद्रों तक पहुंचे।कुल 13329 अभ्यर्थी ही भर्ती केंद्रों पर पहुंचेप्रदेश के 10 परीक्षा केंद्रों में 15 मई से भर्ती शुरू हुई है। 15 से 17 मई तक 21600 अभ्यर्थियों को भर्ती केंद्रों शारीरिक नाप जोख और शारीरिक दक्षता के लिए बुलाया गया था। इनमें से कुल 13329 अभ्यर्थी ही भर्ती केंद्रों पर पहुंचे। 8271 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।शारीरिक नाप जोख में 2324 अनुत्तीर्ण, शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1471 अनुत्तीर्ण रहे।
अब तक 9515 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हो चुके हैं। चारधाम यात्रा होने के चलते पुलिस लाइन उत्तरकाशी, स्पोट्र्स कांप्लेक्स अगस्तमुनि और रिजर्व पुलिस लाइन गोपेश्वर चमोली में भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। जबकि देहरादून में रिजर्व पुलिस लाइन देहरादून, एसडीआरएफ जौलीग्रांट और आइआरबी द्वितीय, हरिद्वार जिले में रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार व एटीसी हरिद्वार में भर्ती केंद्र बनाया गया है।