पिथौरागढ़ : पहाड़ों में दूसरे दिन भी बर्फबारी जारी रही

Update: 2022-05-25 09:42 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पिथौरागढ़,सीमांत की धारचूला , मुनस्यारी तहसीलों में भारी बारिश हुई । इस दौरान हिमालय की ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। जिले के अन्य क्षेत्रों में घने बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई ।सोमवार सुबह से ही मौसम का रंग बदला हुआ है। ठंडी हवाएं बहने से शीतकाल जैसी ठंड रही। पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के चलते बाजार तक प्रभावित रहे। लोग घरों से कम निकले। यातायात भी प्रभावित हुआ।


Tags:    

Similar News