Pauri Garhwal: समय पर राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता: सीडीओ

जरूरतमंदों को समय पर मिले हर संभव मदद: सीडीओ

Update: 2026-07-30 05:36 GMT

पौड़ी गढ़वाल: मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन स्थित वीसी कक्ष में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित प्रकरणों की समीक्षा, पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को अधिनियम से जुड़े सभी मामलों का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करें। बैठक में समिति के सदस्यों ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण से संबंधित विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं कार्ययोजना तैयार किए जाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्य नरेंद्र प्रसाद टम्टा, गेंदा लाल टम्टा, हरीश चंद्र, अंकित घाघट, उपनिरीक्षक पुलिस प्रवीण रावत, एडीएसटीओ रणजीत रावत आदि शामिल रहे।

Tags:    

Similar News