पौड़ी गढ़वाल: मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती जुयाल ने न्याय पंचायत पंचाली के साकनी बड़ी और नैथाना गांव में फल उद्यान व कीवी फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से उत्पादन, रखरखाव और विपणन की जानकारी लेते हुए उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया।

साकनी बड़ी में किसान रतन सिंह असवाल के करीब छह हेक्टेयर फल उद्यान का निरीक्षण कर उन्होंने पौधों के रखरखाव और फल उत्पादन की स्थिति देखी। इसके बाद नैथाना में किसान राकेश नैथानी के करीब पांच हेक्टेयर कीवी फार्म का जायजा लिया और उत्पादन व विपणन पर चर्चा की।

मुख्य कृषि अधिकारी ने किसानों को विभागीय योजनाओं, अनुदान और तकनीकी सुविधाओं की जानकारी देते हुए पात्रता के अनुसार लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान न्याय पंचायत प्रभारी भगवती प्रसाद थपलियाल, सुभाष रावत, अजय रावत, राकेश नैथानी और मोहित नैथानी मौजूद रहे।

Tags: