Pauri Garhwal: औचक निरीक्षण में एएसपी ने धुमाकोट थाना व्यवस्था परखी
एएसपी के निरीक्षण में थाना धुमाकोट की कार्यप्रणाली जांची गई
पौड़ी गढ़वाल: अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने थाना धुमाकोट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, कर्मचारी बैरक, थाना परिसर तथा प्रस्तावित आवासीय भवनों की चिह्नित भूमि का भी जायजा लिया। थाना अभिलेखों, सीसीटीएनएस एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टलों के संचालन की जांच कर रिकॉर्डों को अद्यतन रखने एवं कार्यों के समय से निस्तारण के निर्देश दिए।
मालखाने में लंबित मालों व थाना परिसर में खड़े वाहनों के शीघ्र निस्तारण को भी कहा। पुलिस कार्मिकों को अनुशासन, उत्कृष्ट टर्नआउट, स्वच्छ बैरक एवं आवासीय परिसर, सरकारी संपत्तियों के संरक्षण तथा उच्चाधिकारियों के निर्गत आदेशों के अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया।