चमोली न्यूज़: जिले में शुक्रवार को अचानक एक टाटा सूमो 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 12 लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वाहन जोशीमठ से पल्‍ला जाखुला गांव जा रहा था, ज‍िसमें 16 लोग सवार थे। यहीं नहीं दो सवारी गाड़ी की छत पर भी बैठी हुई थी।

हादसे के वक्त दोनों चलती गाड़ी से कूद गए, ज‍िससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटनास्‍थल पर बरसाती नाले के कारण सड़क का हिस्‍सा कच्‍चा और पथरीला था। वहीं सूचना म‍िलते ही एसडीआरएफ रेस्‍क्‍यू करने घटनास्‍थल पहुंच गई है। एआरटीओ के मुताब‍िक वाहन के कागज सही पाए गए। हादसे का कारण ओवरलोडिंग बताई जा रही है। 

Tags: