New Tehri: डॉ. अब्दुल कलाम विचार मंच के कार्यकर्ताओं का अनशन
क्रमिक अनशन के जरिए स्वयंसेवकों ने उठाई आवाज
नई टिहरी: नई टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर बेमियादी धरना, क्रमिक अनशन और सत्याग्रह जारी है। रविवार को 13 वें दिन क्रमिक अनशन पर डा. एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच के स्वयंसेवकों ने सरकार से समस्या हल करने की मांग की। ।
अनशनकारी असद आलम और सुरेंद्र खत्री ने कहा कि 1 अगस्त से भाजपा के वरिष्ठ नेता जीतराम भट्ट लगातार सत्याग्रह कर रहे हैं। लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। जबकि सीएम घोषणा में यह शामिल है। ऐसे में यहां जन भावनाओं के अनुरूप मेडिकल कॉलेज बनाया जाए।
भट्ट के साथ सरताज अली, नरेंद्र परमार, राजेश नेगी, संजय बिष्ट, हाशिम बख्श, फहाद शेख, अब्दुल मारूफ, राहुल नौटियाल, राजू शर्मा, मुकीम खान, विपिन जैन, नवजीत, इमरान खान, इमरान अन्नू, शमशेर गौड़ ने भी सत्याग्रह किया। देवेंद्र नौडियाल और राहुल बुटोला ने कहा कि जल्द ही आंदोलन केा उग्र रूप से दिया जाएगा।