New Tehri: पुलिस ने किराएदारों की जांच कर किए 547 चालान
पुलिस अभियान में 547 किराएदारों पर कार्रवाई
नई टिहरी: टिहरी पुलिस ने कानून और सुरक्षा व्यवस्था सुढ्ढ़ बनाए रखने को जिलेभर में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 12 थाना क्षेत्रों में 547 किराएदारों और मजदूरों का सत्यापन किया। सत्यापन के लिए निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले 108 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की।
एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि टिहरी के सभी 12 थाना प्रभारियों को सघन सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सभी भवन स्वामियों से अपने किराएदारों और श्रमिकों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने की अपील की है। एसएसपी ने बताया कि कैंपटी पुलिस थाना पुलिस ने 35 सत्यापन कर 7 का पुलिस एक्ट में चालान किया है। छाम थाने में 14 सत्यापन 2 चालान, चंबा थाने में 67 सत्यापन 21 चालान, थत्यूड़ 7 चालान, लंबगांव थाने में 24 सत्यापन 3 चालान, कीर्तिनगर में 27 सत्यापन 11 चालान, घनसाली में 40 सत्यापन 5 चालान, हिंडोलाखाल थाने में 10 सत्यापन 4 चालान, नरेंद्रनगर थाने में 34 सत्यापन 3चालान, नई टिहरी कोतवाली में 59 सत्यापन 7 चालान, मुनिकीरेती थाने में 182 सत्यापन 35 चालान और देवप्रयाग पुलिस थाना क्षेत्र में 48 सत्यापन और 10 के पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई। एसएसपी ने बताया कि पुलिए एक्ट में 42 नकद चालान से 14 हजार 750 रुपये शुल्क वसूला गया। जबकि कोर्ट के 6.60 लाख रुपये के 66 चालान कोर्ट को प्रेषित किए गए।
एसएसपी ने सभी मकान मालिकों, होटल, ढ़ाबा संचालकों, ठेकेदारों और अन्य प्रतिष्ठान संचालकों से अपने किराएदार, घरेलू सहायक और मजदूरों का नियमानुसार पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से करने की अपील की।