Nainital: कुमाऊं विश्वविद्यालय में परीक्षा आवेदन में राहत
"विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई"
नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए स्नातक बीए, बीएससी एवं बीकॉम वार्षिक पद्धति तृतीय वर्ष की मुख्य तथा पूर्व छात्र परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। परीक्षा आवेदन पत्र भरने हेतु ईआरपी पोर्टल पूर्व में 24 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक खोला गया था, जिसे छात्रहित में अब 22 फरवरी 2026 तक विस्तारित किया गया है।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि संबंधित पाठ्यक्रम के विद्यार्थी तृतीय वर्ष की मुख्य तथा पूर्व छात्र परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 22 फरवरी 2026 तक ईआरपी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरकर निर्धारित शुल्क जमा करना सुनिश्चित करें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।