Nainital: आईआईटी जैम में सफल हुए डीएसबी के छात्र रोहित

"डीएसबी के रोहित ने परीक्षा में मारी बाजी"

Update: 2026-03-21 14:39 GMT

नैनीताल: नैनीताल के डीएसबी परिसर के बीएससी के विद्यार्थी रोहित बिष्ट ने देश की प्रतिष्ठित आईआईटी की जैम परीक्षा उत्तीर्ण कर परिसर का नाम गौरवान्वित किया है। इस सफलता के बाद रोहित को रसायन विज्ञान विषय में एमएससी तथा आगे पीएचडी के लिए प्रवेश का अवसर प्राप्त होगा।

रोहित मूल रूप से जनपद अल्मोड़ा के निवासी कुंदन बिष्ट के पुत्र हैं और प्रारंभ से ही मेधावी विद्यार्थी रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिसर के निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी सहित कूटा ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Tags:    

Similar News