Nainital: बादल फटने से मची तबाही, 70 घरों में घुसा मलबा 15 कारें बहीं

Update: 2024-08-20 06:28 GMT
Nainital नैनीताल: सोमवार को तपोवन के पास बादल फटने से तबाही मच गई। बादल फटने के कारण देवखड़ी नाला टूट गया। जिस कारण कृष्णा विहार,देवकी विहार, गायत्री कॉलोनी में भयंकर तबाही मची है। 70 से भी ज्यादा घरों में मलबा घुस गया है। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
तपोवन के पास बादल फटने से मची तबाही
सोमवार शाम करीब सात बजे तपोवन के पास बादल फट गया और इस से देवखड़ी नाला टूट गया। नाले के टूटने से 70 से भी ज्यादा घरों में मलबा भर गया। इसके साथ ही 15 कारें बह गई। दो बसें मलबे में आधी दब गई। बटाईदार की झोपड़ी भी नाले के टूटने के कारण बह गई। इस में रह रहे पांच लोगों ने अपनी जान मुश्किल से बचाई। नाला टूटने के कारण पचास लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
जान बचाने के लिए छतों पर भागे लोग
जैसे ही नाला टूटा तो लोगों के घरों में पानी और मलबा भरने लगा। अचानक पानी आने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए छतों पर भागे। जब तक पानी कम नहीं हुआ तब तक लोग घंटों छतों पर ही बैठे रहे। जब लोग छत से नीचे उतरे तो तबाही का मंजर देख लोग डर गए।
घरों में घुस गया था दो-दो फीट मलबा घुस
लोगों ने बताया कि उनके घरों में दो-दो फीट तक मलबा भर गया। लोगों के घरों में रखा सामान फ्रिज, कूलर, मशीनें खराब हो गया। यहां तक लोगों की भूमिगत टंकी भी मलबे से भर गई। बारिश रूकने के बाद लोग रातभर घरों से मलबा निकालते रहे और सामान को सुरक्षित स्थानों पर रखते रहे।
Tags:    

Similar News

-->