Nainital: कोसी नदी में मलबा फेंके जाने पर बवाल, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Update: 2025-07-31 13:26 GMT
Nainital नैनीताल : नैनीताल के दो पांखी क्षेत्र में बन रहे पुल की खुदाई का मलबा कोसी नदी में डालने से स्थानीय लोग नाराज हैं। उनका आरोप है कि डंपरों से मलबा डालकर नदी को प्रदूषित किया जा रहा है। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि अगर मलबा डालना बंद नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दो पांखी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के लिए की जा रही खुदाई का मलबा छड़ा के समीप कोसी नदी की ओर पलट दिए जाने से स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।
आरोप लगाया कि पत्थर तो इकठ्ठा किए जा रहे हैं पर मलबा डंपरों के जरिए नदी की ओर डाल खतरा बढ़ाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने नदी की ओर मलबा डालने पर कार्रवाई की मांग की है। दो टूक कहा की यदि मनमानी की गई तो फिर आंदोलन शुरु किया जाएगा।
हाईवे के समीप बहने वाली जीवनदायिनी कोसी नदी में डंपरों के जरिए मलबा पलटने से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाईवे पर दो पांखी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के लिए पौकलेड मशीन से की जा रही खुदाई से निकाले जा रहे मलबे को छड़ा बाजार के समीप से धड़ल्ले से नदी की ओर डाल दिया जा रहा है।
Tags:    

Similar News