नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग डेंगू के बढ़ते मामलों के बाद हुआ अलर्ट

Update: 2022-10-01 14:13 GMT

हल्द्वानी हेल्थ न्यूज़: डेंगू के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। नगर निगम प्रतिदिन वार्डों में फॉगिंग करा रहा है जबकि स्वास्थ्य विभाग जागरूकता के अभियान संचालित कर रहा है।जिले में अभी तक डेंगू के 40 से अधिक मामले प्रकाश में आ चुके हैं। डेंगू के मामले रोज बढ़ रहे हैं। ऐसे में नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की चुनौती बढ़ गई है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि दवाओं के छिड़काव के साथ साथ एहतियात बरतने की भी आवश्यकता है ताकि डेंगू के प्रभाव को कम किया जा सके। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बीते कई दिनों से वार्डों में दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। ताकि डेंगू के मच्छरों को खत्म किया जा सके।

बचाव को पांच सावधानियां:

1. डेंगू से बचाव के लिए जितना हो सके सावधानी रखें। इसके लिए हमेशा ध्यान रखें की पानी में गंदगी न होने पाए। लंबे समय तक किसी बर्तन में पानी भरकर न रखें। इससे मच्छर पनपने का खतरा रहता है।

2. पानी को हमेशा ढंककर रखें और हर दिन बदलते रहें, अन्यथा इसमें मच्छर आसानी से अपनी वंशवृद्धि कर सकते हैं।

3. कूलर का पानी हर दिन बदलते रहें।

4. खिड़की और दरवाजे पर मच्छर से बचने के लिए जाली लगाएं, जिससे मच्छर अंदर न आ सकें।

5. पूरी बांह के कपड़े पहनें या फिर शरीर को जितना हो सके ढक कर रखें।

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए नगर निगम गंभीर है। हर रोज वार्डों में दवाओं का छिड़काव व फॉगिंग की जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की मदद से जागरूकता के कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। डेंगू से बचाव के लिए लोगों को भी ऐहतियात बरतनी होगी। जो सावधानियां बताई गई हैं उनका पालन करना जरूरी है। – डॉ. मनोज कांडपाल, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम

Tags:    

Similar News