लोकसभा चुनाव 2024: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आप सरकार पर निशाना साधा

Update: 2024-05-01 13:51 GMT
उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रियदर्शनी एन्क्लेव, लवली पब्लिक स्कूल, दिल्ली में पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के पक्ष में आयोजित नामांकन रैली में भाग लिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री इस दौरान आयोजित रोड शो में भी शामिल हुए.नामांकन रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और हर्ष मल्होत्रा को विजयी बनाने आये हैं. उन्होंने कहा कि लोगों के जोश और उत्साह को देखकर लगता है कि यहां की जनता हर्ष मल्होत्रा को संसद में भेजकर मोदी के हाथों को मजबूत करने वाली है. उन्होंने कहा कि मैं प्रधान सेवक होने के नाते बद्री केदार, गंगा-यमुना की धरती से हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में वोट मांगने आया हूं।उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली जनसंघ काल से ही भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। पूर्वी दिल्ली के क्षेत्र ने जनसंघ और भाजपा को लगातार सेवा का अवसर दिया है।
उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से आगामी चुनाव में फिर यह रिकार्ड कायम रहेगा.मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की नई अवधारणाएं और परिभाषाएं गढ़ने का काम कर रहा है. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में जी-20 का सफल आयोजन हुआ, देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गयी। इसके साथ ही कोरोना काल में भी देश को व्यवस्थित तरीके से चलाया गया और पूरे देश में टीकाकरण का काम किया गया. आज भारत का सम्मान पूरे विश्व में बहुत बड़ा है। भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। आज भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत स्किल इंडिया, मेड इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। भारत में विश्वस्तरीय संस्थानों का निर्माण चल रहा है।
भारत ने वंदे भारत एक्सप्रेस, स्वदेशी ट्रेनों, नई तकनीक, ऐतिहासिक बुनियादी ढांचे के विकास में भी प्रगति की है। विश्व स्तरीय एक्सप्रेसवे, रिंग रोड, हाईवे और एलिवेटेड रोड के साथ-साथ मेट्रो रेल, मोनो रेल और अंडरवाटर मेट्रो जैसी परियोजनाएं नए भारत की पहचान बन रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सभी समर्पण भाव से भारत को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने का गौरव प्राप्त हुआ है। कांग्रेस, आप और ठगबंधन के लोग अपने घोषणापत्र में समान नागरिक संहिता की जगह मुस्लिम पर्सनल लॉ को स्वीकार करने की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीनकर एक विशेष धर्म के लोगों को आरक्षण देने का काम किया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी हताशा और निराशा की ओर बढ़ चुकी है। कांग्रेस तुष्टीकरण और वोट बैंक के लिए मुस्लिम पर्सनल लॉ की बात करती है। लेकिन आज देश सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास में विश्वास करता है।
Tags:    

Similar News