Khatima: सिडकुल कर्मी की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
"ड्यूटी से लौट रहे सिडकुल कर्मी की हादसे में मौत"
खटीमा: रात के समय ड्यूटी से लौट रहे सिडकुल कर्मी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक मोहम्मदपुर भुड़िया निवासी विश्वनाथ प्रताप (35) पुत्र सुदामा प्रताप सितारगंज स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार देर शाम वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में नानकमत्ता के पास दियूड़ी मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायल विश्वनाथ को सितारगंज उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुकवार को खटीमा में शव का पोस्टमार्टम किया गया। परिजनों ने बताया कि विश्वनाथ पांच भाईयों में तीसरे नंबर का था। उसके दो बच्चे हैं।