Kedarnath: भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस निकालेगी 'भारत डोजो यात्रा '

Update: 2024-09-03 11:05 GMT
Kedarnath केदारनाथ: सितंबर 2022 से जनवरी 2023 तक राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की। उसके बाद 2024 में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई। इसी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी केदारनाथ बचाओ यात्रा निकाली गई। अब एक बार फिर राहुल गांधी नई यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। जो भारत जोड़ो या भारत जोड़ो यात्रा 2 नहीं बल्कि “भारत डोजो यात्रा” होगी।
दरअसल भारत डोजो यात्रा की घोषणा खुद राहुल गांधी ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो जिउ जित्सु मार्शल आर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर शेयर किया और बताया की वो ‘भारत डोजो यात्रा’ शुरू करने वाले हैं।
भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस निकालेगी “भारत डोजो यात्रा”
राहुल गांधी ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है उसमें वो बच्चों को मार्शल आर्ट के बारे में जानकारी दे रहे हैं। राहुल गांधी ने वीडियो के साथ लिखा है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जब हमने हजारों किलोमीटर की यात्रा की तो हर शाम अपने विश्राम स्थल पर जिउ-जित्सु का अभ्यास करने की हमारी दैनिक दिनचर्या थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर भी उन्होंने अपना अनुभव लोगों के साथ साझा किया। उम्मीद है कि उनमें से कुछ लोग सौम्य कला का अभ्यास करने के लिए प्रेरित होंगे।
आपको बता दें की राहुल गांधी को 2013 में आइकिडो में ब्लैक बेल्ट अवॉर्ड किया गया था और एक्स हैंडल कर शेयर की गई वीडियो में राहुल गांधी बच्चों को बताते हुए नजर आ रहे हैं कि वे आइकिडो में ब्लैक बेल्ट और जिउ-जित्सु में ब्लू बेल्ट हैं। कांग्रेस के एक्स पर 2017 में की गई एक पोस्ट के मुताबिक, राहुल को आइकिडो की कम से कम 130 टेक्नीक आती हैं। आइकिडो के 9 लेवल होते हैं, हर लेवल में ब्लैक बेल्ट होता है और राहुल ने लेवल-1 में ब्लैक बेल्ट हासिल किया है।
आखिर क्या है डोजो ?
डोजो दरअसल एक तरह के मार्शल आर्ट के ट्रेनिंग स्कूल हैं। ऐसी जगह जहां लोग जूडो, कराटे या किसी दूसरे मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करते हैं। जापानी भाषा में डोजो का मतलब है – जाने का रास्ता। सबसे शुरुआती डोजो बौद्ध मंदिरों के अंदर बने होते थे। जहां गहन प्रशिक्षण होता था। इसमें केंडो की मार्शल आर्ट के साथ-साथ मेडिटशन भी शामिल था।
राहुल गांधी की डोज़ो यात्रा के इस घोषणा के बाद कांग्रेस में उत्साह है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी का कहना है की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही अब भारत डोजो यात्रा पूरे देश में निकाली जाएगी। जो खासकर नौजवानों को जागृत करने का काम करेगी
यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला
राहुल गांधी की यात्रा को लेकर भाजपा कांग्रेस से चुटकी ले रही है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की एकता और अखंडता बनाने में असमर्थ रही है। कांग्रेस के जो भी कारनामें रहे हैं उन सब से देश की एकता और अखंडता प्रभावित हुई है।
इसके साथ ही आदित्य कोठारी ने कहा कि कांग्रेस वही पार्टी है जिसने इमरजेंसी लगाकर देश के संविधान के साथ खिलवाड़ किया था। अब इस पार्टी के नेता राहुल गांधी कभी न्याय यात्रा निकालते हैं तो कभी दूसरी यात्रा निकालते हैं लेकिन कांग्रेस की यात्रा से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है क्योंकि जनता कांग्रेस को नकार चुकी है।
Tags:    

Similar News

-->