जसपुर: सड़क निर्माण कराने की मांग के लिए महिलाओं ने नगर पालिका में प्रदर्शन किया। वैशाली कॉलोनी की महिलाएं बृहस्पतिवार को सड़क का फोटो लेकर नगर पालिका पहुंची। उन्होंने चेयरमैन हाजी मोहम्मद नौशाद सम्राट का घेराव कर बताया कि उनकी कॉलोनी में मनोकामना मंदिर से सूत मिल चौकी तक सड़क एवं नाली निर्माण न होने से मार्ग पर जलभराव की स्थिति रहती है।

इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने बरसात से पहले पहले नाला एवं सड़क निर्माण कराने की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने महिलाओं को बताया कि सड़क का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रख लिया गया है। वहां धर्मेश कुमारी, बबीता देवी, प्रीतम सिंह, नीतू, सोनाली, पूनम देवी, कमलेश देवी, जसवंती देवी आदि थीं।

Tags: