देहरादून : दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनाने का खर्च 45-50% बढ़ गया है। बांस, रस्सी और कागज कीजानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर मेंजागरण संवाददाता, देहरादून। दशहरे पर इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन तो पहले की तरह होगा, लेकिन इन्हें तैयार करने में आयोजकों को ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।

बांस, रस्सी और कागज की कीमतों के साथ मजदूरी बढ़ने से पुतलों की लागत 45 से 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है। हालांकि दशहरा समितियां पुतलों की ऊंचाई कम करने को तैयार नहीं हैं। 20 अक्टूबर को होने वाले दशहरा मेले के लिए दून में तैयारियां चल रही हैं।रावण इंजीनियर, सीता ब्यूटी पार्लर संचालिका...

पर्दा गिरते ही बदल जाती है रामलीला के इन पात्रों की दुनियापरेड ग्राउंड में सबसे बड़ा 181 फीट का रावण का पुतला मंगलवार सुबह क्रेन के माध्यम से खड़ा कर दिया है। पुतले बना रही 40 सदस्यीय कारीगर के प्रधान अंबाला निवासी तेजेंद्र चौहान ने बताया कि पिछले साल 24 फुट का बांस 110 रुपये में मिल रहा था, जिसकी कीमत अब 200 रुपये हो गई है। रस्सी के दाम भी 120 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 210 रुपये पहुंच गए हैं।

कागज की कीमतों में भी 40 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। उनकी टीम में करीब 40 कारीगर शामिल हैं। प्रेमनगर में शहर के तीन क्षेत्रों के लिए पुतले बना रहे गिरीश के अनुसार, पिछले साल 45 फुट के रावण का पुतला 55 हजार रुपये में तैयार हुआ था, जबकि इस बार इसकी लागत 80 हजार हजार रुपये तक पहुंच गई है। आतिशबाजी का खर्च अलग है। 50 फुट के पुतले में करीब आठ क्विंटल बांस लगता है।

बिजनौर, मुरादाबाद और नजीबाबाद से कारीगर बुलाए गए हैं।50 फीट, 60,000, 88,000बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से परेड ग्राउंड में 79वां दशहरा महोत्सव में मुख्य आकर्षण 181 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा। कमेटी के अध्यक्ष संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि कुंभकर्ण के पुतले की ऊंचाई 65 से 70 फीट रहेगी। रिमोर्ट से पुतला दहन होगा।


Tags: