देहरादून में तेज बारिश, गढ़ी कैंट इलाके में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

Update: 2026-04-06 14:41 GMT
Dehradun देहरादून: सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली और शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। खासकर Garhi Cantt इलाके में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई।
गढ़ी कैंट से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश का पानी सड़कों पर भर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों को भी दैनिक कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।
Tags:    

Similar News