Chamoli में भारी बारिश से तबाही, नंदप्रयाग में मलबे ने मचाई बर्बादी

Update: 2025-06-28 10:36 GMT
Chamoli चमोली: बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया हुआ है. नंदप्रयाग के थिरपाक गांव में बहने वाले बरसाती नाले के चलते कई मवेशियों की मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई. जबकि कई घर क्षतिग्रस्त हो गए.
 नंदप्रयाग में मलबे की चपेट में आने से मवेशियों की मौत
बता दें नाले का पानी और मलबा कई घरों के अंदर तक घुस गया. घरों के पास बनी सुरक्षा दीवार तक टूट गई. देर रात हुई अतिवृष्टि में 1 से 2 शौचालय के बहने की खबर भी सामने आ रही है. वहीं 2 गोशाला भी इसकी चपेट में आ गई. जिसमें रह रहे 1 बैल और 2 बकरी की मौत की खबर है. बताया जा रहा है मलबा पूरे खेतों में भी भर गया है. जिसके चलते फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
 घरों में घुसा मलबा
गोपेश्वर-मंडल-चोपता मार्ग अवरुद्ध
गोपेश्वर-मंडल-चोपता मार्ग बैरागना के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण अवरुद्ध है. इसके अलावा क्षेत्रपाल के पास अवरुद्ध सड़क मार्ग और नन्दप्रयाग के पास अवरुद्ध सड़क मार्ग यातायात के लिए सुचारु हो गया है. वहीं अपर चमोली के पास बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए भारी बोल्डरों को हटाने का कार्य जारी है. मौके पर पुलिस बल मौजूद
Tags:    

Similar News