Almora में सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन

Update: 2024-12-08 10:59 GMT
Almora  अल्मोड़ा। 30 सूत्री मागों को लेकर गेवाड़ विकास समिति के पदाधिकारियों में काफी आक्रोश है। शनिवार को समिति के सदस्यों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए कुलदेवी अगनेरी माता मंदिर में हवन किया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया।
 गेवाड़ विकास समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आंदोलन चल रहा रहा लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई भी कार्यवाही नही हो पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा के बाद भी सरकार ने सौतेला रवैया अपनाया है। सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि किस तरह की नीति से काम किया जाए। ऐसे में भाजपा सरकार को बुद्धि शुद्धि की जरूरत है। वहां हीरा सिंह बिष्ट, किरन बिष्ट, अशोक कुमार, दिगंबर नेगी, गीता, अमर सिंह, हीरा सिंह बिष्ट, नंदन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News