हरिद्वार: हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला मैदान में अतिक्रमण हटाते समय महिलाएं आपस में भिड़ गईं। महिलाओं की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि इन दिनों शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है. प्रशासन की टीम रोड़ीबेलवाला मैदान में अतिक्रमण हटाने गई थी.

इसी दौरान महिला दुकानदार किसी बात को लेकर टीम के सामने ही आपस में भिड़ गईं। प्रशासनिक टीम के सदस्यों और पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को समझाकर शांत किया। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Tags: