Haridwar: एसडीआरएफ ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार देकर पहुंचाई मदद

Update: 2026-08-06 06:02 GMT

हरिद्वार: कांवड़ मेला-2026 के दौरान उत्तराखंड एसडीआरएफ की टीमों ने आज 4 अलग-अलग घटनाओं में त्वरित कार्रवाई कर श्रद्धालुओं की जान बचाई।

गंगा में स्नान के दौरान तेज बहाव में फंसे 2 युवकों का सकुशल रेस्क्यू किया गया। पहला रेस्क्यू सूरज पुत्र कालू राजवंशी (25 वर्ष), निवासी नवादा, बिहार का किया गया। दूसरी घटना में नजीबाबाद निवासी लवकुश पुत्र मनीष कुमार (18 वर्ष) गहरे पानी में फंस गया था, जिसे एसडीआरएफ जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

नीलकंठ मार्ग पर पुंडरासु चौक के पास घायल हुए सहारनपुर निवासी बबलू (47 वर्ष) को एसडीआरएफ टीम ने स्ट्रेचर से ले जाकर निकटवर्ती स्वास्थ्य शिविर में भर्ती कराया। टीम का नेतृत्व मुख्य आरक्षी प्रकाश तिवारी ने किया।

इसके अलावा एसडीआरएफ ने गंगा नदी से एक अज्ञात शव भी बरामद कर जिला पुलिस को सौंपा।

Tags:    

Similar News