Haridwar: कृषि में तकनीकी बदलाव जरूरी, किसान जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने किया आह्वान

आधुनिक कृषि यंत्रीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : जागरूकता कार्यक्रम में जोर

Update: 2026-07-16 14:33 GMT

हरिद्वार: राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि विभाग की मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत स्थापित हाई-टेक कस्टम हायरिंग सेंटर, बहादराबाद में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि यंत्रीकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

भूमि संरक्षण अधिकारी बहादराबाद अमरेन्द्र चौधरी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक कृषि यंत्रों और वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कस्टम हायरिंग सेंटर छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए लाभकारी पहल है, जहां किसान कम लागत पर आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग कर खेती की लागत घटाने के साथ उत्पादन बढ़ा सकते हैं। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।

लक्सर शुगर मिल के महाप्रबंधक डॉ. बी. एस. तोमर ने कहा कि गन्ना किसानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि यंत्रीकरण से खेती की लागत कम होगी, समय की बचत होगी। आदर्श युवा समिति के अध्यक्ष लखबीर सिंह ने कहा कि समिति नाबार्ड एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और ग्रामीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिन बडोनी ने किया।

इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी राजकुमार, कृषि अभियंता अश्वनी कुमार, आयुस से उपेन्द्र सिंह, अनमोल सिंह, नवगुरुकुल एफपीओ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स अंग्रेज सिंह, कवलजीत सिंह, रमनदीप सिंह, भूपेन्द्र सिंह, त्रिलोचन सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News