Haridwar हरिद्वार: हरिद्वार के व्यस्त भगत सिंह चौक क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां खड़ी दो कारों में अचानक आग लग गई। घटना दोपहर के समय की बताई जा रही है, जब चौक पर सामान्य आवाजाही चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले एक कार से धुआं उठता दिखा और कुछ ही क्षणों में उसमें आग भड़क उठी, जिससे पास खड़ी दूसरी कार भी चपेट में आ गई।
कारों में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को तुरंत बुलाया गया। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि दोनों वाहन बुरी तरह जल चुके थे। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।