Haridwar: पत्रकारों के साथ खड़ा हुआ समाज, समर्थन में बनी एकजुटता

"पत्रकारों के मुद्दे पर किसान, व्यापारी और वकील एक साथ आए"

Update: 2026-05-26 13:18 GMT

हरिद्वार: लक्सर तहसील में पत्रकारों के साथ कथित अभद्रता और धमकी के मामले में मंगलवार को एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला की मौजूदगी में हुई बैठक बेनतीजा रही। दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होने से पत्रकारों, किसान संगठनों, व्यापार मंडल और अधिवक्ताओं में आक्रोश है।

भारतीय किसान यूनियन क्रांति अराजनैतिक, लक्सर प्रेस क्लब और बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि 29 मई तक कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील परिसर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। नेताओं ने घटना को लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए पत्रकारों के समर्थन में एकजुटता दिखाई।

इस मौके पर लक्सर प्रेस क्लब के पदाधिकारी रजनीश धीमान, जाने आलम, संजय धीमान, दीपक सोमपाल, फरमान, फिरोज, रजनीश, अरुण, राकेश और जसवीर, अमन चौधरी सहित अन्य पत्रकार बंधु मौजूद रहे। वहीं किसान संगठन की ओर से विकास सैनी, अनिल चौधरी, अनिल, अर्जुन प्रधान और तौफीक अहमद उपस्थित रहे। बार एसोसिएशन लक्सर के पदाधिकारियों में सहदीप चौधरी, प्रवीण गोयल, जितेंद्र सिंह सहित अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News