Haridwar: साइबर क्राइम में गई रकम बरामद, डिजिटल ठगी मामले में पुलिस सफल

Update: 2026-02-24 12:50 GMT

हरिद्वार: पीएफ का चालान देने के बाद ऑनलाईन हुई ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने मंगलवार को उसके रुपये वापस दिलवाकर उसके चेहरे पर खुशी लौटायी है।

पंकज कुमार पुत्र मेघराज निवासी सहारनपुर,कोतवाली मंगलौर क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं। उसके साथ 25 जनवरी को पीएफ चालान प्रेषित करने के बाद 50 हजार का ऑनलाइन फ्रॉड हुआ। जिसकी सूचना पंकज ने तत्काल पुलिस को दी।

थाने में नियुक्त कांस्टेबल जफर हुसैन ने संबंधित बैंक,एजेंसी से तत्काल पत्राचार कर संदिग्ध खाते को फ्रीज करा दिया। जिसके चलते पीड़ित की पूरी रकम उसके पास आज वापस आ गयी। पैसे वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस का कहना है कि लोग किसी भी अनचाहे लिंक पर क्लिक न करें। ऑनलाइन प्रलोभन, लॉटरी या अनजाने कॉल के झांसे में न आएं। यदि साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Tags:    

Similar News