Haridwar: प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन करें, मौलाना आरिफ की लोगों से अपील

"कुर्बानी को लेकर मौलाना आरिफ ने किया जागरूक"

Update: 2026-05-27 06:25 GMT

हरिद्वार: मदरसा अरबिया दारुल उलूम रशीदिया के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद आरिफ ने ईद उल अजहा के मौके पर कुर्बानी करने वाले लोगों से कहा कि कुर्बानी करते समय प्रशासन द्वारा तय किए गए नियमों का हरहाल में पालन करें। किसी भी प्रकार का विवाद ना करें। उन्होंने कहा प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी भी हालत में नहीं करनी चाहिए साथ ही जानवर की कुर्बानी का वीडियो सोशल मीडिया पर कतई पोस्ट ना करें। कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष लावारिस तरीके से इधर-उधर ना फेकें। खून नालियों में ना बहाएं। जानवर के अवशेषों को गढ्ढे में दबाकर उनका उचित तरीके से निस्तारण करें। सफाई का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने कहा ज्वालापुर मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। हिंदू भाइयों की भावनाएं आहत ना हों, इसका विशेष ध्यान रखें। मौलाना आरिफ ने कहा कि मुकम्मल कुर्बानी वही होती है। जिससे किसी को परेशानी ना हो। देश भाईचारे अमन शांति के पैगाम से ही मजबूत होगा। राष्ट्रीय एकता के लिए सबको मिलजुल कर प्रयास करने होंगे।

Tags:    

Similar News