Haridwar: नेता और अधिकारी उतरे सेवा पखवाड़ा में

Update: 2025-09-17 11:23 GMT

हरिद्वार: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम के तहत आज विकास भवन परिसर रोशनाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों में परियोजना निदेशक के एन तिवारी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें विकास भवन कार्यालय परिसर के आस पास के क्षेत्र की सफाई की गई।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एव कर्मचारियों को स्वच्छता की भी शपथ दिलाई गई। नगर निगम की ओर से विश्वकर्मा घाट पर पर्यावरण मित्रो के साथ सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने अवगत कराया की उनके द्वारा राधाकृष्ण मंदिर, शीतला माता मंदिर परिसर कनखल में स्वच्छता सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, दर्जाधारी राज्य मंत्री सुनील सैनी,जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया। स्वच्छता अभियान जनपद के सभी कार्यालय परिसरों ,विकास खंडों तहसील मुख्यालय ,ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News

null