रिद्वार: रूड़की क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं. मृतकों में एक कावड़ यात्री भी शामिल है. दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर नगला इमरती के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में रूड़की के बेलड़ा गांव निवासी अमन चौधरी और अमरेश चौधरी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार हरियाणा के सागर गांव पिंजरा, यमुनानगर निवासी कंवर की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त विशाल घायल हो गया। दूसरा हादसा रूड़की के बेलड़ा गांव के पास हुआ, जहां एक बाइक कार से टकरा गई. जिसमें बाइक सवार अमित निवासी बेहदकी सैदाबाद झबरेड़ा की मौत हो गई। उसका साथी विक्की घायल हो गया।

Tags: