Haridwar: हाथी की उपस्थिति से स्थानीय लोगों में भय

Update: 2026-03-26 22:31 GMT

हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर इलाके में जंगली हाथियों के आने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। आज भोर सबेरे जगजीतपुर केंद्र बालाजी एनक्लेव कालोनी में एक विशालकाय जंगली हाथी पहुंच गया। हाथी देर रात तक कालोनी की गलियों में चहलकदमी करता रहा।

घरों के आसपास विशालकाय हाथी को घूमते देख लोग भयभीत हो गए और घरों में कैद हो गए। इस दौरान किसी ने हाथी का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो9 रहा है। वीडियो में हाथी मदमस्त होकर आराम से गली से गुजरता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जगजीतपुर क्षेत्र में आए दिन जंगली हाथियों के झुंड रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं, जिससे खतरा बना हुआ है।

लोगों ने वन विभाग से हाथियों की आवाजाही पर रोक लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Tags:    

Similar News