Haridwar: डीएम ने राजनीतिक दलों से मतदाता सूची सुधार में सहयोग की अपील की

मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान में सहयोग का आह्वान

Update: 2026-06-10 05:45 GMT

हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, रुड़की दीपक रामचंद्र शेट की अध्यक्षता में भाजपा, कांग्रेस, बसपा एवं उत्तराखंड क्रांति दल के बीएलए-1 प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में रुड़की, पिरान कलियर, झबरेड़ा और मंगलौर विधानसभा क्षेत्रों के सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 के अंतर्गत चल रही गतिविधियों तथा घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने गणना प्रपत्र का प्रदर्शन करते हुए उसे सही तरीके से भरने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही उपस्थित ठस्। प्रतिनिधियों की विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया गया।

बैठक के दौरान झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने प्री-गतिविधियों के तहत चिन्हित अनमैप्ड मतदाताओं की संख्या उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।

बैठक के अंत में सभी राजनीतिक दलों से निर्वाचन नामावली को शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि सभी पक्षों के सहयोग से मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाया जा सकेगा, जिससे आगामी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सकेगी।

Tags:    

Similar News