Haridwar: महिला को बेचने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज

Update: 2026-05-14 05:18 GMT

हरिद्वार: कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसकी पत्नी को बेचने के आरोप में दोस्त और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार मुस्तफाबाद (पदार्था) निवासी ईनाम ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब चार माह पहले उसकी पत्नी नर्गिस घर छोड़कर चली गई थी। आरोप है कि नर्गिस धनपुरा में अपनी मां फरजाना और ईनाम के दोस्त शहबान के साथ रह रही थी। दंपति के दो बच्चे बेटी इनायत और बेटा फैज आलम हैं।

ईनाम का आरोप है कि 24 मार्च 2026 के बाद से उसकी पत्नी नर्गिस धनपुरा में भी नहीं मिली। उसे संदेह है कि उसकी सास और दोस्त ने पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है। उसने पहले पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Tags:    

Similar News