Haridwar: नशा तस्करी में 78 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तारी

"स्मैक तस्करी में एक व्यक्ति गिरफ्तार"

Update: 2026-05-13 11:59 GMT

हरिद्वार: एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बुधवार काे वाहन चेंकिंग के दाैरान

एक बाइक सवार के पास से 260 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने बाइकसवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 78 लाख रुपये आंकी गई है।

कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने संदिग्धों की चेकिंग के दौरान शक के आधार पर एक बाइक सवार काे राेक करउसकी तलाशी ली। तलाशी के दाैरान बाइकसवार के पास से 260 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने बाइकसवार हसीन उर्फ तोता पुत्र सईद निवासी ग्राम लादपुर कला, थाना लक्सर जनपद हरिद्वार काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाइक काे भी सीज कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

Tags:    

Similar News