हरिद्वार: राष्ट्रीय खेल दिवस पर तरुण हिमालय इंटर कॉलेज, टिबड़ी, शिवलोक में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हुई इस दौड़ का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

सुबह 6 बजे विद्यालय परिसर से शुरू हुई दौड़ शिवलोक-टिबड़ी मार्ग, सीपीयू कार्यालय, नगर पालिका शिवालिकनगर, भेल मेन हॉस्पिटल होते हुए वापस विद्यालय में संपन्न हुई।

प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अंशुल तोमर प्रथम, सूरज रावत द्वितीय और अभिषेक तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनुष्का ने पहला, मुस्कान ने दूसरा और जयंति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चारों सदनों में उदयगिरी हाउस ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ओवरऑल ट्रॉफी जीती।

गौरव, विजय, सुमित, डेविड, आशीष, हर्षित, प्रियांशु, तन्नु, खुशी, लवली, वैष्णवी और अनन्या को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

लछात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए शिक्षिकाएं नेहा सैनी, लक्ष्मी थापा, कीर्ति, शीतल थापा और बबीता थपलियाल भी दौड़ में शामिल हुईं।

प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद्र भट्ट के मार्गदर्शन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। आशीष राजपूत, मनोज कुमार, दीपक नेगी सहित शिक्षकों का सचल दस्ता मेडिकल और पेयजल व्यवस्था के साथ चला, वहीं एनसीसी कैडेट्स ने चौराहों पर यातायात संभाला।

समापन समारोह में अध्यक्ष गंगादत्त शर्मा, प्रबंधक बलदेव सिंह रावत सहित प्रबंधन ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया।

Tags: