Haridwar: जनसुनवाई में जनता की 35 शिकायतें तुरंत सुलझाईं गईं

"जनसुनवाई में तेजी से निपटाई गईं 35 शिकायतें"

Update: 2025-12-01 10:57 GMT

हरिद्वार: जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 80 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 35 समस्याओं का मौके पर निराकरण कर दिया गया। शेष समस्याओं को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण,स्वास्थ्य आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता ने जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही हैं उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Tags:    

Similar News