Haldwani : बारिश से सड़कों को दो करोड़ का नुकसान

Update: 2024-07-09 06:56 GMT
Haldwani हल्द्वानी । बारिश की वजह से सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के प्रारंभिक आंकलन में सामने आया है कि दोनों को करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश के चलते नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, पंचायत घर से गोरापड़ाव, गन्ना सेंटर से मोटाहल्दू को जाने वाली सड़क को नुकसान हुआ।
सड़कों का डामर उखड़कर बह गया है। इसी तरह चकलुवा में पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। लोनिवि के अ​धिशासी अ​भियंता अशोक कुमार ने बताया कि प्रारं​भिक आंकलन में चार दिन की बारिश में 1.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश से नगर निगम की सड़कों को भी काफी नुकसान हुआ है।
नगर निगम के एई नवल नौटियाल ने बताया कि करीब 50 लाख रुपये की सड़क खराब हुई है। दोनों विभाग नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। अनुमान है कि नुकसान की धनराशि बढ़ सकती है।
हैड़ाखान मार्ग पर लोग ने खुद उठाए बोल्डर
हैड़ाखान मोटर मार्ग में लगातार बोल्डर गिर रहे हैं। पहाड़ी से भूस्खलन जारी है। सोमवार को एक वाहन के आगे बोल्डर गिर गए। जिसे लोगों ने खुद हटाया। काठगोदाम से मात्र तीन किलोमीटर दूर हैड़ाखान मार्ग में भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया था। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी ने रास्ता खोल दिया था। सोमवार को हुई भारी बारिश में फिर से पहाड़ से बोल्डर गिरने लगे। हैड़ाखान की ओर से आ रहे एक मैक्स वाहन के आगे ही भूस्खलन हो गया।
वाहन में बैठी सवारियों और चालक ने बोल्डर हटाकर रास्ते साफ किया। इस मार्ग पर पसौली में सड़क पर बड़ा पत्थर आने से रास्ता बंद हो गया है, लेकिन दोपहिया वाहन निकल जा रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->