Haldwani: दुर्घटना में घायल मुक्तेश्वर के युवक की मौत

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया

Update: 2025-04-14 09:14 GMT

हल्द्वानी: सड़क हादसे में घायल मुक्तेश्वर में रहने वाले एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, तल्ली दीनी मुक्तेश्वर निवासी 48 वर्षीय दीप चंद्र भट्ट बीती 9 अप्रैल को टेंपो से उतर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

Tags:    

Similar News