Haldwani: आईटी छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण किया

Update: 2025-08-25 13:11 GMT

हल्द्वानी: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड आईटी ने सोमवार को क्षेत्रीय शिक्षण संस्थानों में एक प्रचारात्मक शैक्षणिक दौरा आयोजित किया।

इस दौरान विश्वविद्यालय की टीम ने एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर कनिया (रामनगर), एसआईएमटी एवं आईएमटी (काशीपुर), एससी गुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (काशीपुर) तथा ड्रोन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (रुद्रपुर) का भ्रमण किया।

टीम ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर साइंस स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों जैसे एमसीए, एमएससी (आईटी), एमएससी(सीएस), बीसीए आदि के साथ-साथ वोकेशनल स्टडीज़ के प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों की जानकारी दी और उनके व्यावसायिक लाभ पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त, स्वान प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध डिजिटल फॉरेंसिक्स और वेब टेक्नोलॉजी जैसे ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से जुड़ने के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया।

इसी के साथ विद्यार्थियों के लिए ‘स्वयं पोर्टल’ पर गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन पाठ्यक्रम निःशुल्क उपलब्ध हैं। यह भारत सरकार का एक ऑनलाइन शिक्षा मंच हैयह दौरा विद्यार्थियों में तकनीकी शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप करियर निर्माण के लिए प्रोत्साहित करने में सहायक सिद्ध होगा।

इस कार्यक्रम में डॉ. एस गुणवंत, ललिता, हिमानी, डॉ. बलविंदर सिंह, डॉ. आनंद पटवाल, मयंक पांडे व शमशेर सिंह सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे ।

Tags:    

Similar News