बाजपुर न्यूज़: गन्ना लेकर पहुंचे किसानों ने एक कर्मचारी पर अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। किसानों ने इसकी शिकायत चेन यार्ड में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे मिल के प्रधान प्रबंधक हरवीर सिंह से की। जीएम ने आरोपी कर्मचारी को मौके पर बुलाकर कड़ी फटकार लगाते हुए किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया। उन्होंने किसानों से शालीनता पूर्वक व्यवहार करने की नसीहत देते हुए भविष्य में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

जानकारी के अनुसार सोमवार को कुछ किसान मिल केन यार्ड में अपना गन्ना लेकर पहुंचे। सुबह से गेट के बाहर खड़े किसानों ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गन्ना तौल कांटे पर तैनात एक कर्मचारी से पूछताछ शुरू की। आरोप है कि कर्मचारी द्वारा उनके सवालों का सही जवाब देने के बजाय अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने लगा। इतना ही नहीं इसका विरोध किए जाने पर आरोपी कर्मचारी अधिकारियों से उसकी शिकायत करने के बात कहने लगा। इससे किसानों में आक्रोश फैल गया। 

Tags: