किराये पर लेकर गया ई-रिक्शा लेकर चालक फरार, मुकदमा दर्ज

Update: 2022-06-16 10:40 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : काठगोदाम थाने में एक व्यक्ति ने अपने चालक पर ई-रिक्शा पार करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कई बार संपर्क करने के बाद भी चालक सामने नहीं आया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2021 में उसने नया ई-रिक्शा खरीदा था। जिसे अपने परिचित रामपुर रोड स्थित समता आश्रम गली निवासी विकास उर्फ बाबी को चलाने के लिए सौंप दिया। गाड़ी के ऐवज में विकास को रोजाना 300 रुपये उसे देने थे। दो महीने तक पैसे मिले। लेकिन उसके बाद से किराया मिलना बंद हो गया।

सोर्स-jagran

Tags:    

Similar News