लामबगड़ के पास उफान पर नाला, यात्रियों की आवाजाही रोकी गई

Update: 2025-06-27 15:03 GMT
Badrinath बदरीनाथबदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार शाम को लामबगड़ के पास नाला उफान पर आ गया। जिससे यहां रास्ता बंद हो गया है। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
वहीं, हाईवे को खोलने का काम शुरू हो गया है। सुरक्षा की लिहाज से बदरीनाथ जाने वाले वाहनों को पांडुकेश्वर में ही हाईवे खुलने तक रोका गया है। उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि हाईवे खुलने में एक से दो घंटे का समय लग सकता। उसके बाद ही यात्रियों को आगे भेजा जाएगा।
Tags:    

Similar News