कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को रफ्तार, धामी सरकार ने ₹1200 करोड़ आवंटन को दी मंजूरी

Update: 2026-04-08 15:34 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को गति देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, बुनियादी ढांचे के विकास और जिला योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कुल ₹1,200 करोड़ के आवंटन को मंजूरी दी गई है।
इसमें से ₹282.29 करोड़ की राशि कुंभ मेला 2027 के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए अलग-अलग विभागों की 28 विशेष परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य मेले के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं और सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना है।
सरकार का मानना है कि इस निवेश से सड़कों, पेयजल, स्वच्छता, परिवहन और अन्य जरूरी सेवाओं में सुधार होगा, जिससे कुंभ मेला भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जा सकेगा। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए डिस्ट्रिक्ट प्लान फ्रेमवर्क के तहत राज्य के सभी जिलों को ₹1,018.21 करोड़ का आवंटन भी स्वीकृत किया गया है। यह फंडिंग जिला स्तर पर चल रही विकास परियोजनाओं को पूरा करने और नई योजनाओं को लागू करने में सहायक होगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जिला योजनाओं के माध्यम से हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। ह निर्णय न केवल कुंभ मेले के सफल आयोजन में मदद करेगा, बल्कि राज्य के दीर्घकालिक विकास को भी नई दिशा देगा।
Tags:    

Similar News