Dehradun: धोरीमन्ना में वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह
निकाय चुनाव में धोरीमन्ना में जोरदार मतदान
देहरादून: उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज-बौछार पड़ने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
राजधानी देहरादून में सुबह से धूप खिली हुई है, लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। धूप निकलने के बावजूद बादलों के घिरने से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं और दिन के दौरान बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इन जिलों के संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के दौरान सतर्कता बरतने की जरूरत है। राज्य के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-बौछार के दौर देखने को मिल सकते हैं।
विभाग ने राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना भी जताई है। इसके अलावा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की आशंका है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
मौसम के प्रभाव से पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही भी प्रभावित हो सकती है। भारी बारिश की स्थिति में नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों तथा संवेदनशील स्थानों पर आवाजाही करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से सामान्य से काफी अधिक रह सकता है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल देहरादून में धूप और बादलों के बीच मौसम का मिला-जुला असर बना हुआ है।