Dehradun देहरादून: मसूरी-देरादून से हादसे की खबर सामने आ रही है. गुरुवार को गजी बैंड के पास सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा. हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक
घटना गुरुवार सुबह की है. मिली जानकारी के अनुसार मसूरी-देहरादून मार्ग पर गजी बैंड के पास सीमेंट से कड़ा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़कर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला गया.
ड्राइवर समेत तीन लोग घायल
हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. तीनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा गया. जहां उनका उपचार चल रहा है. घायलों की पहचान मोहम्मद दानिश (26) निवासी सहारनपुर, राजेश (45) हाल निवासी पटेलनगर और विनय यादव (40) हाल निवासी पटेलनगर के रूप में हुई है.