Dehradun : बारिश ने मचाया कहर, कारगी ग्रांट में दो मकान जमींदोज

Update: 2025-06-29 11:29 GMT
Dehradun देहरादून : राजधानी देहरादून में देर रात से सुबह तक बारिश जारी रही। इस दौरान कारगी क्षेत्र की मदीना मस्जिद कॉलोनी में शहीद अंसारी का दो मंजिला घर भरभराकर ढह गया।
वहीं एक अन्य मकान भी गिर गया। गनीमत रही कि मकान के ढहने की आशंका पर पहले ही परिवार वालों को घर से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, शहर में कई मार्गों पर जलभराव भी हुआ और कई जगह पर पुश्ते टूटने से खतरा बढ़ गया है।
जिसके चलते एसएसपी अजय सिंह हर स्थिति की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। बरसात के कारण मालसी जू पुलिया के पास सड़क का किनारा धंस गया। जिसके चलते इस मार्ग पर भारी वाहनो को प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस ने मसूरी जाने वाले पर्यटकों से अनुरोध किया कि उस मार्ग का प्रयोग कम से कम करते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गों से जाएं।
Tags:    

Similar News