Dehradun: कांग्रेस तैयार करेगी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र, आंदोलन की रणनीति तय करेगी
वर्तमान सरकार के खिलाफ कांग्रेस का अभियान, आरोप पत्र पर हुआ मंथन
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश की वर्तमान सरकार के खिलाफ जनता से जुड़े मुद्दों, कथित विफलताओं और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर आरोप पत्र तैयार करने का निर्णय लिया है। पार्टी इसे आगामी दिनों में जनता के बीच ले जाने और ब्लॉक से जिला स्तर तक आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की अध्यक्षता में चार्जशीट कमेटी की बैठक हुई। इसमें सरकार के खिलाफ व्यापक आरोप पत्र तैयार करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
करण माहरा ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। बेरोजगारी, खनन, भूमि घोटाला, महंगाई, कानून व्यवस्था की बदहाली और विकास कार्यों में हो रही ढिलाई से प्रदेश की जनता त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी जनता की इस आवाज को दबने नहीं देगी और सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए एक मजबूत चार्जशीट तैयार करेगी।
चार्जशीट कमेटी के सदस्यों ने आगामी दिनों में इस आरोप पत्र को जनता के बीच ले जाने और ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, डॉ प्रेम बहुखंडी, डॉ प्रतिमा सिंह, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।