Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने कार्यालयों में कामकाज पर नजर डाली

Update: 2025-08-26 12:45 GMT

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता, त्वरित कार्य निष्पादन और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सेवा भाव से कार्य करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा सचिवालय, मंत्रियाें के कक्षों और अन्य प्रशासनिक कार्यालयों का अवलोकन करते हुए कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेख प्रबंधन, डिजिटलीकरण की स्थिति और आमजन व जनप्रतिनिधियों के कार्यों से जुड़ी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में विधानसभा के कार्यकलापों को भी तकनीकी दृष्टि से और अधिक सक्षम और आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य किए गए हैं। निरीक्षण के मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या,विधानसभा सचिवालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News